logo

विधानसभा सचिवालय की सहायक प्रशाखा पदाधिकारी रिटायर, सम्मान में विदाई समारोह आयोजित

retire.jpg

रांची

झारखंड विधानसभा सचिवालय की सहायक प्रशाखा पदाधिकारी कृष्णा सुम्बरूई 31 जुलाई को रिटायर हुईं थी। उनके सम्मान में मंगलवार को विधानसभा सचिवालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कृष्णा सुम्बरूई, सहायक के रूप में जुलाई 2007 में  झारखंड विधानसभा में नियुक्त हुई थीं। वे जिस पद पर नियुक्त हुईं, उसी पद से सेवानिवृत्त हुईं हैं। 

विदाई समारोह के अवसर पर सहकर्मियों ने उनके सम्मान में अपने उद्गार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर ने कहा कि कृष्णा सुम्बरूई अपनी कुशल कार्यक्षमता और सौहार्द पूर्ण व्यवहार के लिए हमेशा जानी गयीं। उन्होंने संपूर्ण सेवाकाल में अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से किया है। 


 

Tags - Officer RetiredAssemblyJharkhand News